पीवीआर आईनॉक्स ने लेह (लद्दाख) में अपना पहला मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है। एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लेह-मनाली बाईपास रोड के किनारे सोलर कॉलोनी स्थित दो स्क्रीन वाला यह सिनेमाघर समुद्र तल से 11,500 फीट की ऊंचाई पर बनाया गया है। वहीं, इसे दुनिया का सबसे ऊंचाई पर स्थित सिनेमा हॉल बताया जा रहा है।