भारत में गिरफ्तार हुई बांग्लादेशी मॉडल को लेकर पुलिस ने किए कई खुलासे
कोलकाता में गिरफ्तार हुई एक बांग्लादेशी मॉडल शांता पॉल को लेकर पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। यह मॉडल एयरलाइन कंपनी में क्रू मेंबर के तौर पर कार्यरत थी और मॉडलिंग भी करती थी। शांता 2023 में वैध पासपोर्ट के साथ बांग्लादेश से भारत आई थी और फिर उसने फर्ज़ी दस्तावेज़ भी बनवाए। शांता ने शादी भी कर ली थी।