भारत में जुलाई माह में कौन रहीं सबसे मशहूर ऐक्ट्रेस? सूची हुई जारी
मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स ने जुलाई में भारत में सबसे ज़्यादा चर्चा में रहीं टॉप 10 ऐक्ट्रेस की सूची जारी की है जिसमें समांथा रुथ प्रभु पहले स्थान पर हैं। सूची में आलिया भट्ट दूसरे और दीपिका पादुकोण तीसरे स्थान पर हैं। उनके बाद काजल अग्रवाल, तृषा कृष्णन, नयनतारा, साई पल्लवी, रश्मिका मंदणा, श्रीलीला और तमन्ना भाटिया हैं।