भारत में ट्रेन से चादर व तकिया चुराने पर मिलती है कितनी सज़ा?

रेलवे संपत्ति अधिनियम 1966 के तहत ट्रेन में चादर या तकिया चोरी करने पर 1 साल की जेल या ₹1,000 का जुर्माना लग सकता है। मामला गंभीर होने पर 5 साल की जेल या जुर्माना अथवा दोनों लग सकता है। रेलवे के मुताबिक, 2017-18 में पश्चिम रेलवे में 1.95 लाख तौलिया, 81,736 बेडशीट, 5,038 तकिए, 7043 कंबल चोरी हुए थे।