कॉपर की डिमांड में बंपर उछाल, GDP ग्रोथ को भी छोड़ा पीछे; EV की बढ़ती बिक्री से मिला सहारा

भारत में कॉपर की मांग FY2026 में YoY 12% बढ़कर 2,100 KT पहुंच गई जबकि इस दौरान GDP ग्रोथ 7.7% रही। इंफ्रास्ट्रक्चर, रिन्यूएबल एनर्जी और ऑटो सेक्टर में बढ़ती गतिविधियों से मांग को सहारा मिला। वहीं, EV की बिक्री 19% बढ़ी और इलेक्ट्रिक वाहनों से कॉपर की मांग 37 KT रही। घरेलू रिफाइंड कॉपर उत्पादन भी 23% बढ़कर 704 KT हो गया।

Load More