बांग्लादेश, नेपाल-श्रीलंका की तरह भारत में नहीं हो सकता अचानक सत्ता परिवर्तन: आठवले
केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास आठवले ने कहा है कि भारत में बांग्लादेश, नेपाल या श्रीलंका जैसा अचानक सत्ता परिवर्तन नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि अंबेडकर के संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था में सरकार बदलने का एकमात्र रास्ता चुनावी बहुमत है। आठवले ने कहा कि लोकतंत्र में आंदोलन करने का अधिकार है, लेकिन यह शांतिपूर्ण तरीके से होना चाहिए।