भारत में लावारिस पड़े है ₹1.1 लाख करोड़, जानें क्या हैं इसकी 5 वजह
FY26 में भारत की ‘लावारिस वित्तीय संपत्तियां’ (अनक्लेम्ड फाइनेंशियल एसेट्स) ₹1.1 लाख करोड़ के पार पहुंच गई हैं। इसमें ₹83,000 करोड़ से ज़्यादा अनक्लेम्ड बैंक डिपॉजिट, ₹10,000 करोड़ के शेयर और ₹14,000 करोड़ की अनक्लेम्ड इंश्योरेंस पॉलिसियां शामिल हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पुराने KYC रिकॉर्ड, नाम-पते की गलतियां, नॉमिनी अपडेट न होना और उत्तराधिकार से जुड़े दस्तावेजी विवाद इसकी बड़ी वजहें हैं।