ऑरमैक्स मीडिया ने भारत में सबसे मशहूर अभिनेताओं की ताज़ा सूची जारी की है जिसमें ऐक्टर प्रभास पहले स्थान पर हैं। सूची में ऐक्टर विजय दूसरे और अल्लू अर्जुन तीसरे पायदान पर हैं। वहीं, शाहरुख खान, राम चरण, महेश बाबू, अजीत कुमार, जूनियर एनटीआर, सलमान खान और अक्षय कुमार भी 10 सबसे मशहूर अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं।