भारत में हुआ था सांप सीढ़ी का आविष्कार, कहा जाता था- मोक्षपट

सांप सीढ़ी का आविष्कार 13वीं शताब्दी में संत कवि ज्ञानदेव ने किया था जिसे 'मोक्षपट' कहा जाता था। इसका इस्तेमाल बच्चों को नैतिक शिक्षा देने के लिए किया जाता था जिसमें सीढ़ी वरदान व गुणों और सांप अवगुणों को दर्शाते थे। इसका मतलब था कि अच्छे काम स्वर्ग ले जाते हैं और बुरे काम वापस जन्म चक्र में डालते हैं।