एमपी में अटल सेवा सदन के उद्घाटन समारोह के दौरान बीजेपी विधायक मीना सिंह ने लोगों से 'भारत माता की जय' के नारे लगाने को कहा। मीना के नारे लगाने पर वहां बैठे लोगों ने जवाब नहीं दिया। इसपर विधायक ने कहा, "महिलाएं नारे क्यों नहीं लगा रही हैं? लाडली बहना योजना बंद करवाना है क्या?" इसका वीडियो वायरल है।