भारतीयों के लिए वीज़ा फ्री है कज़ाकिस्तान, सिर्फ 3 घंटे का है हवाई सफर

कज़ाकिस्तान में भारतीयों के लिए 14 दिनों तक फ्री वीज़ा की सुविधा है। बड़ी संख्या में भारतीय विदेश यात्रा के लिए कज़ाकिस्तान जाना पसंद करते हैं। सस्ती करेंसी और सीधी व सस्ती विमान सेवा के कारण भी कज़ाकिस्तान में भारतीय पर्यटकों की संख्या में भारी इज़ाफा हुआ है। भारत से 3 घंटे का हवाई सफर कर कज़ाकिस्तान पहुंच सकते हैं।