भारतीय कंपनी के फाउंडर ने कहा 'पसंद नहीं जूनियर तुरंत मेरे मेसेज का जवाब दें'; बताया कारण
Beshak.org के फाउंडर महावीर चोपड़ा का कहना है कि उन्हें पसंद नहीं जब उनकी टीम उनके मेसेज का तुरंत जवाब देती है। उन्होंने कहा, "पता है...आमतौर पर 'बॉस को महत्व देना पड़ता है'...लेकिन अगर आप हर वक्त उपलब्ध हैं...तो आप गहनता से काम नहीं कर रहे।" बकौल चोपड़ा, मिनट-मिनट का हिसाब मांगने वाले बॉस को बदलने पर विचार करना चाहिए।