भारतीय कंपनी ने दिवाली पार्टी के लिए कर्मचारियों से मांगा 'चंदा', लोगों ने दी प्रतिक्रिया

एक रेडिट यूज़र ने दिवाली पार्टी के लिए कर्मचारियों से ₹1,200 और मैनेजर्स से ₹2,000 मांग रही एक भारतीय कंपनी के चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया है। उसने कहा, "किसी कंपनी के लिए यह शर्म की बात है।" प्रतिक्रिया देते हुए एक यूज़र ने कहा, "भिखमंगा कॉर्पोरेट।" एक अन्य ने कहा, "पैसे देने की ज़रूरत नहीं...मुंह पर मना कर दो।"