inshorts

भारतीय बॉक्स ऑफिस ने 2026 में बनाया एक साल में सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड

2026 भारतीय सिनेमा के लिए अब तक का सर्वाधिक कमाई वाला साल बन गया है। Sacnilk के अनुसार, 15 नवंबर तक 1,141 भारतीय फिल्मों ने दुनियाभर में ₹15,637 करोड़ की कमाई की। इनमें 'रामायण' और 'धुरंधर 2' ने मिलकर ₹3,000 करोड़ से अधिक कमाए जबकि 'जेलर 2' और 'हनुमान अंश' ने भी अच्छी कमाई की।