भारतीय शख्स ने दुबई में कार के फैंसी नंबर प्लेट के लिए चुकाए ₹76 करोड़

अबू सबा के नाम से मशहूर भारतीय अरबपति बलविंदर साहनी ने दुबई में अपनी कार के फैंसी नंबर प्लेट के लिए $9 मिलियन (₹76 करोड़) चुकाए हैं। अबू सबा ने बताया कि उन्होंने 'D5' नंबर के लिए यह राशि चुकाई है। अबू सबा के मुताबिक, उन्होंने 5 लग्ज़री कारों के लिए वीवीआईपी नंबर खरीदे हैं।