सिंगर उदित नारायण ने महिला फैन्स को चूमने पर हो रही आलोचना के बीच कहा है, "मैं लता (मंगेशकर) जी की तरह भारत रत्न पाने की इच्छा रखता हूं...वह मेरी आदर्श हैं।" उदित ने कहा कि उन्होंने कई फिल्मफेयर, राष्ट्रीय पुरस्कार, पद्मश्री और पद्म भूषण जीते हैं। फैन को चूमने पर उदित ने कहा कि उन्हें कोई शर्मिंदगी नहीं है।