भावुक हुए यूट्यूबर आशीष चंचलानी, 'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' विवाद पर दिया पहला पब्लिक रिऐक्शन

'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' शो में माता-पिता के सेक्स पर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के मज़ाक पर विवाद के बाद संबंधित एपिसोड में दिखे यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने पहला पब्लिक रिऐक्शन दिया है। उन्होंने भावुक होकर कहा, "लड़ लेंगे हालात से...ऐसे मुश्किल हालात देखे हैं...सीख लेंगे कुछ नया। मैं गुज़ारिश करता हूं कि मुझे और मेरे परिवार को अपनी दुआओं में रखना।"