ऐश्वर्या-सलमान की फोटो शेयर कर भंसाली प्रोडक्शन्स ने दी करवा चौथ की बधाई, हुई जमकर ट्रोलिंग
करवा चौथ पर संजय लीला भंसाली की प्रोडक्शन कंपनी भंसाली प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हम दिल दे चुके सनम' से ऐक्टर सलमान खान और ऐश्वर्या राय की तस्वीर शेयर की हैं। ऐश्वर्या के फैन्स ने प्रोडक्शन हाउस को जमकर ट्रोल किया और इसे बेहद घटिया बताया। दरअसल, ऐश्वर्या पहले सलमान पर घरेलू हिंसा के आरोप लगा चुकी हैं।