महाराष्ट्र के जलगांव की भुसावल सीट पर मतदाता सूची से 14,567 नाम हटाने के लिए 183 लोगों ने फॉर्म-7 के ज़रिए आवेदन किया। जांच में केवल 74 मतदाता मृत पाए गए और उनके नाम हटाने की प्रक्रिया शुरू हुई। 21 आवेदकों ने 2,532 आपत्तियां वापस ले लीं। कांग्रेस ने इसकी स्वतंत्र जांच और FIR दर्ज करने की मांग की है।