प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रयागराज में एक जनसभा में कहा, "साल 2019 में...मक्का में 2 करोड़ से ज़्यादा लोग हज करने गए...ईसाइयों के पवित्र स्थान वेटिकन सिटी में...1 करोड़ लोग गए...इन देशों ने...भक्तों के लिए बेहतरीन और आधुनिक सुविधाएं तैयार की हैं।" बकौल प्रधानमंत्री, हम भी उसी दिशा में काम करें तो उसे सांप्रदायिक चश्में से देखते हैं।