भगदड़ के बाद सामने आईं नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की बेचैन करने वाली तस्वीरें

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत के बीच स्टेशन पर भारी भीड़ की तस्वीरें सामने आई हैं। कहा जा रहा है कि महाकुंभ के लिए भीड़ शाम से ही उमड़ने लगी थी। चश्मदीदों के अनुसार, सभी प्लैटफॉर्म पर भीड़ बहुत ज़्यादा थी लेकिन प्लैटफॉर्म नंबर 12, 13, 14 और 15 पर स्थिति बदतर थी।