प्रयागराज के महाकुंभ में बुधवार सुबह मची भगदड़ से पहले का एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक पुलिस अधिकारी घाट किनारे सो रहे लोगों से कह रहे हैं, "यहां लेटे रहने से कोई फायदा नहीं है। जो सोवत है वो खोवत है।" उन्होंने आगे कहा, "उठकर स्नान करिए। भगदड़ मचने की संभावना है। करबद्ध निवेदन है कि उठ जाएं।"