inshorts

मेरे वस्त्रों से किसी को चिढ़ होती है तो होने दें: कट्टर हिंदू नेता इमेज पर बोले योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय मीडिया में अपनी कट्टर हिंदू नेता की छवि को लेकर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर उनके कपड़ों से किसी को परेशानी होती है तो होने दें। उन्हें इसकी चिंता नहीं है और वह किसी के कहने पर अपने कपड़े नहीं बदलेंगे। वे जापान, यूके और रूस इन्हीं वस्त्रों में गए।