CM भगवंत मान ने किया 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज शो का ऐलान, 15 से 30 साल के युवा कर सकते हैं आवेदन

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने युवाओं के लिए 'पंजाब दा करोड़पति' क्विज प्रतियोगिता शुरू की है। इसमें 15 से 30 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। प्रतियोगिता में 11 राउंड होंगे, जिनमें पंजाब के इतिहास, संस्कृति और भूगोल से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। विजेता को ₹1 करोड़ और चार उपविजेताओं को ₹10-10 लाख मिलेंगे।