वो कौन सा कस्टम रूल है जिसकी वजह से भगवंत मान पर लगा 50 हजार का जुर्माना?
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को पेरिस से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने रोका और ₹50,000 का जुर्माना लगाया। बकौल रिपोर्ट, उनके पास तय ₹75,000 की ड्यूटी-फ्री सीमा से अधिक का सामान था जिसे ग्रीन चैनल से ले जाने का आरोप है। ऐसे मामलों में सामान घोषित न करने पर कस्टम ड्यूटी और जुर्माना लग सकता है।