कर्नाटक के मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने कहा है, "भविष्य में 100, 200 या 500 वर्ष बाद किसी दिन भगवा झंडा राष्ट्रीय ध्वज बन सकता है।" उन्होंने कहा, "हिंदू धर्म देश में प्रधान बनेगा तब हम लाल किले पर भगवा ध्वज फहराएंगे।" बकौल ईश्वरप्पा, "लोग राम मंदिर निर्माण को लेकर हंसते थे। क्या अब हम वह नहीं बना रहे हैं?"