क्रूज़ ड्रग्स केस में एनसीबी द्वारा गिरफ्तार आर्यन खान के लिए अभिनेता ऋतिक रोशन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''जीवन एक अनजाना सफर है...तुम्हें हर मोड़ पर कठिनाई मिलेंगी पर भगवान उन्हीं के सामने मुश्किलें खड़ी करता है जो उनका सामना करने में सक्षम होते हैं।'' गौरतलब है, आर्यन खान फिलहाल एनसीबी की हिरासत में हैं।