inshorts

भगवान की आवाज़ होती तो जगजीत सिंह की आवाज़ की तरह होती: अनूप जलोटा

दिवंगत गज़ल गायक जगजीत सिंह की जयंती पर भजन गायक अनूप जलोटा ने कहा, "अगर भगवान की आवाज़ होती...तो जगजीत सिंह की तरह होती।" बकौल जलोटा, उन्होंने (जगजीत सिंह) अपने संगीत में अपना 'दर्द' डाल दिया। जलोटा ने कहा, "उनके जैसी आवाज़ नहीं हो सकती...उनकी ग़ज़लों का चयन उत्तम दर्ज़े का था...उन्होंने कुछ भी अपनी गरिमा के नीचे नहीं गाया।"