भगवान कृष्ण उन्हें कोस रहे होंगे: अखिलेश के 'सपने' वाले बयान पर यूपी के सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'सपने' वाले बयान पर मंगलवार को अलीगढ़ में कहा कि भगवान कृष्ण आज उनको कोस रहे होंगे। उन्होंने कहा, "जब वह सत्ता में थे...तो उन्होंने मथुरा...बरसाना व गोकुल के लिए कुछ नहीं किया...उनके सपने में भगवान कृष्ण आकर कह रहे...होंगे कि अपनी नाकामयाबियों पर अब तो रो जाओ।"