भगवान ने बेटी नहीं दी, भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है: रोहिणी आचार्य को लेकर निशिकांत

बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को किडनी दान करने वाली उनकी बेटी रोहिणी आचार्य को लेकर कहा है, "मुझे भगवान ने बेटी नहीं दी, आज रोहिणी आचार्य को देखकर भगवान से लड़ने का दिल कर रहा है।" दुबे ने आगे लिखा, "मेरी नानी हमेशा कहती थी, बेटे से बेटी भली जो कुलवंती हो।"