'भड़काऊ' बयान को लेकर असम के कांग्रेस विधायक राजद्रोह के आरोप में गिरफ्तार

असम के दरांग में हाल ही में अतिक्रमण खाली करवाने के दौरान हुई घटना को लेकर 'भड़काऊ' बयान देने के आरोप में कांग्रेस विधायक शेरमन अली अहमद को गिरफ्तार किया गया है। बकौल पुलिस, विधायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 124-A (राजद्रोह) के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना में पुलिस फायरिंग में 2 लोगों की मौत हुई थी।