रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'माता-पिता के सेक्स' से जुड़ी भद्दी टिप्पणी को लेकर यूट्यूबर रणवीर अलाहबादिया के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद मंगलवार को पुलिस उनके वर्सोवा (मुंबई) स्थित घर पहुंची। अलाहबादिया और अन्य लोगों के खिलाफ कई जगह केस दर्ज हुए हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इस मामले पर कार्रवाई होनी चाहिए।