'इंडियाज़ गॉट लेटेंट' के हालिया एपिसोड में अश्लील टिप्पणी करने को लेकर समय रैना और रणवीर अलाहबादिया समेत अन्य लोगों के खिलाफ जयपुर (राजस्थान) में केस दर्ज किया गया है। जयपुर में यह केस जय राजपूताना संघ ने दर्ज कराया है। दरअसल, रणवीर अलाहबादिया ने शो पर माता-पिता के सेक्स को लेकर बेहद अश्लील टिप्पणी की थी।