उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को भदोही ज़िले का नाम बदलकर 'संत रविदास नगर' करने की घोषणा की। भदोही में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे सीएम योगी ने वहां ₹1,340 करोड़ की लागत की 112 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान वह जनता से मिले और बच्चों के बीच पहुंचकर उन्हें खिलौने भी दिए।