ऐक्ट्रेस व भरतनाट्यम आइकन 91-वर्षीय वैजयंतीमाला के निधन की खबरों को उनके बेटे सुचिंद्र बाली ने खारिज कर दिया है। सुचिंद्र ने फेसबुक पर पोस्ट कर कहा, "वैजयंतीमाला बाली अच्छी और स्वस्थ हैं और जो खबरें बताईं जा रही है वो पूरी तरह गलत हैं।" उन्होंने लोगों से खबर शेयर करने से पहले सोर्स की पुष्टि करने की अपील की।