भरोसा नहीं होता कि ये घोर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं: रोते हुए फेडरर व नडाल के वीडियो पर आईएएस अफसर

आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने रोते हुए रॉजर फेडरर और राफेल नडाल का वीडियो ट्वीट कर लिखा, "भरोसा नहीं होता कि टेनिस कोर्ट में ये एक-दूसरे के घोर प्रतिद्वंद्वी रहे हैं।" 20-बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन 41-वर्षीय फेडरर ने शुक्रवार को लेवर कप में अपने करियर का आखिरी मैच खेला था। उन्होंने 15 सितंबर को संन्यास की घोषणा की थी।