पंजाब 'आप' प्रमुख भगवंत मान ने राज्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में चूक पर कहा है, "भले कितने भी मतभेद हों, प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक बेहद चिंताजनक है।" बकौल मान, "पंजाब में हर व्यक्ति की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी पंजाब सरकार की है।" दरअसल, पंजाब में प्रदर्शनों के बीच एक फ्लाईओवर पर प्रधानमंत्री 15-20 मिनट फंसे रहे थे।