पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होने वाले उप-चुनाव के लिए शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। दरअसल, विधायक शोभनदेब चट्टोपाध्याय के इस्तीफे के चलते यह सीट खाली हुई थी। अब यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सीपीआई (एम) के प्रत्याशी श्रीजीब विश्वास और बीजेपी की उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल से सामना होगा।