पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि वह भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए 10 सितंबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं, कांग्रेस पार्टी ने भवानीपुर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान किया है। गौरतलब है कि 30 सितंबर को भवानीपुर में वोटिंग होगी और 3 अक्टूबर को इसके नतीजे घोषित होंगे।