inshorts

भवानीपुर सीट से सीएम ममता के खिलाफ उप-चुनाव लड़ेंगी बीजेपी की प्रियंका टिबरेवाल

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप-चुनाव के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ प्रियंका टिबरेवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस ने भवानीपुर सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारने का ऐलान किया था। भवानीपुर सीट पर 30 सितंबर को मतदान होगा और 3 अक्टूबर को परिणाम घोषित होगा।