जामनगर उत्तर विधानसभा सीट (गुजरात) से क्रिकेटर रवींद्र जडेजा की पत्नी व बीजेपी उम्मीदवार रिवाबा के खिलाफ प्रचार करने वालीं उनकी बहन व कांग्रेस नेता नैना जडेजा ने कहा है, "भाई के लिए मेरा प्यार पहले जैसा ही है।" भाभी के खिलाफ प्रचार पर उन्होंने कहा, "यह पहली बार नहीं हुआ...जामनगर में कई परिवारों के सदस्य अलग-अलग पार्टियों में हैं।"