भाई द्वारा वॉट्सऐप पर ब्लॉक किए जाने पर केरल की युवती ने उसके लिए लिखा 434 मीटर लंबा खत

केरल की कृष्णप्रिया नामक इंजीनियर ने अपने छोटे भाई कृष्णप्रसाद के लिए बिलिंग रोल पर 434 मीटर लंबा 5 किलोग्राम वज़नी खत लिखा है। कृष्णप्रिया के मुताबिक, वह इस साल इंटरनैशनल ब्रदर्स डे पर कृष्णप्रसाद को विश करना भूल गई थीं जिसके बाद उसने उन्हें वॉट्सऐप पर ब्लॉक कर दिया। बकौल कृष्णप्रिया, उन्हें खत लिखने में करीब 12 घंटे लगे।