प्रधानमंत्री मोदी ने लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया। प. बंगाल के बर्धमान-दुर्गापुर में रैली में मोदी ने राहुल के साथ सोनिया गांधी पर भी हमला बोला। उन्होंने खासतौर पर रायबरेली से राहुल की उम्मीदवारी को लेकर घेरा। पीएम ने कहा, अमेठी से इतना डर लगता है कि वह रायबरेली की ओर भाग रहे हैं।