बीएसपी प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, "आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत द्वारा...उलेमाओं से...अपने आपको 'राष्ट्रपिता'-'राष्ट्र ऋषि' कहलवाने के बाद क्या बीजेपी...के मुस्लिम समाज...के प्रति नकारात्मक बर्ताव में बदलाव आएगा?" उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार खुली जगह में नमाज़ पढ़ना नहीं सह पा रही और भागवत की इस मामले पर चुप्पी के मायनों पर भी गौर करना चाहिए।