भारत एक जादुई जगह है, मेरे पास यहां की कुछ प्यारी यादें हैं: ऐक्टर मैट डेमन

अमेरिकी ऐक्टर मैट डेमन ने कहा है, "हमने गोवा में 2004 में 'द बॉन सुप्रीमेसी' फिल्म शूट की थी और मेरे पास भारत की कुछ प्यारी यादें हैं।" उन्होंने कहा, "भारत एक जादुई और खूबसूरत जगह है और मुझे उम्मीद है कि भविष्य में मैं कई बार यहां आऊंगा। मैं भारत में एक फिल्म शूट करना पसंद करूंगा।"