भारत, एडीबी ने अगरतला में शहरी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए किया $6.1 करोड़ का करार

वित्त मंत्रालय के मुताबिक, भारत और एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने $6.1 करोड़ (करीब ₹454.26 करोड़) के लोन करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इस धनराशि का इस्तेमाल त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में जीवन स्तर को बेहतर बनाने एवं बढ़ती आबादी को समायोजित करने के लिए प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल एवं नए विकास कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाएगा।