भारत और रूसी नौसेना ने अरब सागर में किया साझा अभ्यास, सामने आईं तस्वीरें
भारत और रूस की नौसेनाओं ने रविवार को अरब सागर में साझा अभ्यास किया। इस अभ्यास में भारतीय नौसेना के स्वदेशी रूप से डिजाइन किए गए मिसाइल विध्वंसक आईएनस कोच्चि और रूसी नौसेना के विध्वंसक एडमिरल ट्रिब्यूट ने हिस्सा लिया।भारतीय नौसेना ने अभ्यास की तस्वीरें ट्वीट कर कहा, ''इसमें दोनों नौसेनाओं के बीच सामंजस्य का प्रदर्शन हुआ है।''