भारत की इतनी पुरानी पार्टी को बिखरते देखना दुखद व डरावना है: गुलाम नबी के इस्तीफे पर उमर
गुलाम नबी आज़ाद द्वारा कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि भारत की इतनी पुरानी पार्टी को इस तरह बिखरते हुए देखना दुखद व डरावना है। उमर ने ट्वीट किया, "यह कांग्रेस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं...उनके (गुलाम नबी के) इस्तीफे का पत्र पढ़ना बेहद पीड़ादायक था।"