भारत की पहली महिला आईपीएस अधिकारी किरण बेदी पर बायोपिक फिल्म 'बेदी' बनाई जाएगी। फिल्म का निर्देशन फिल्ममेकर कुशाल चावला करेंगे और उन्होंने इंस्टाग्राम पर इससे जुड़ा एक वीडियो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फिल्म के कास्ट के बारे में फिलहाल खुलासा नहीं किया गया है और गौरव चावला द्वारा प्रोड्यूस की जाने वाली 'बेदी' 2025 में रिलीज़ होगी।