योग गुरु रामदेव ने पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर एबीपी न्यूज़ से कहा है, "पंजाब तो बीजेपी के लिए हमेशा एक सपना रहा है...यहां चुनाव 5 दिशाओं (कांग्रेस, अमरिंदर सिंह, बीजेपी, अकाली दल और 'आप') में है...।" उन्होंने कहा, "यह मुकाबला 2024 की नहीं भारत की भविष्य की राजनीति की बिसात बिछाने में एक मील का पत्थर साबित होगा।"